logo

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला उत्पीड़न को लेकर जनता के बीच जाएगी : डॉ जीत राम

खबर शेयर करें -

कांग्रेस के संसदीय क्षेत्रीय समन्वयक डा. जीत राम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला उत्पीड़न आदि से लोग त्रस्त लोगो की नजर कांग्रेस पर है। ऐसे में लोगों तक पहुंच बनानी होगी। पार्टी की नीतियां उन्हें बतानी हैं। कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ लोकसभा चुनाव जीताएंगे। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में चमोली जिले के थराली के पूर्व विधायक और बागेश्वर जिले के समन्वयक डॉ जीत राम ने कहा कि लोकसभा चुनाव नई इबारत लिखेगा। डबल इंजन से लोगों का मोहभंग हो गया है। गरीब जनता विपरीत परिस्थितियों के साथ संघर्ष कर रही है। सरकारों के विरुद्ध किसी को भी बोलने का अधिकार नहीं है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को पूरे मनायोग और मेहनत के साथ काम करना है। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि कोई भी संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत से खड़ा होता है। लोकसभा चुनाव में उनकी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। कांग्रेस पर लोगों की नजरें टिकी हैं। ऐसे में थोड़ी मेहनत से फल मिलने जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर यह बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के विचार लिए गए। उनके सुझाव आदि के बाद जीत का संकल्प लिया गया है। बैठक में पूर्व दर्जा मंत्री राजेंद्र टंगड़िया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, लोकमणि पाठक, गोपाल राम, दीपक गढ़िया, राजेंद्र परिहार, कमला जोशी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, हरीश त्रिकोटी, सरिता रावत, महेश चंद्र, नरेंद्र कुमार, रवि पाल, ललित कुमार आदि उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp