logo

बागेश्वर में जिला योजना बैठक संपन्न, 5961 लाख रुपये की कार्ययोजना को मिली स्वीकृति

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: जनपद के प्रभारी मंत्री राम सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में वार्षिक जिला योजना की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए जनपद का कुल 5961.00 लाख रुपये का विभागवार परिव्यय निर्धारित करते हुए कार्ययोजना को अनुमोदित किया गया।
बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने प्रभारी मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर औपचारिक स्वागत किया। इसके पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा जिला योजना के अंतर्गत अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिनमें निर्धारित बजट के उपयोग एवं प्रस्तावित कार्यों की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक योजनाओं को जिला योजना में सम्मिलित किया जाए। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयास, पारदर्शिता और जवाबदेही के माध्यम से ही जनपद को विकास की अग्रिम पंक्ति में लाया जा सकता है। साथ ही, सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
बैठक से पूर्व प्रभारी मंत्री ने स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और महिला समूहों से संवाद कर उनके प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर बागेश्वर विधायक पार्वती दास, कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया, दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा, प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दिनेश रावत समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग की मांग को लेकर आंदोलन तेज,भूतपूर्व सैनिक संगठन ने दिया समर्थन
Ad
Share on whatsapp