logo

जिलाधिकारी आशीष भटगाई ने बिजली के भारी भरकम बिलों को लेकर ईई यूपीसीएल को लगाई कड़ी फटकार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: बिजली के भारी भरकम बिलों को लेकर ईई यूपीसीएल को कड़ी फटकार। आमजनमानस की शिकायतों का डीएम ने लिया संज्ञान। डीएम ने विकास खण्डवॉर रोस्टर बनाकर बिजली के बिलों को ठीक करने के दिए कड़े निर्देश। सोमवार को जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने ग्रामीणों के बिजली के भारी भरकम बिलों का संज्ञान लिया है। लगातार ग्रामीणों द्वारा औसत बिजली के बिलों से अत्यधिक धनराशि के बिल आने की शिकायत की जा रही थी। लेकिन यूपीसीएल द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नही की गई। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता यूपीसीएल को कड़ी फटकार लगाते हुए सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ग्रामीणों के बिजली के बिलों के परीक्षण के लिए तत्काल शिविर लगाकर बिलों में सुधार लाना सुनिश्चित करेंगे। तथा प्रत्येक दिन की रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराएंगे। साथ ही ग्रामीणों को कतई भी भारी भरकम बिलों के भुगतान को लेकर अनावश्यक रूप से परेशान न करने की सख्त हिदायत दी है।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रों की पांच प्रमुख मांगों को लेकर एबीवीपी का बद्री दत्त पांडे परिसर में धरना-प्रदर्शन

जिलाधिकारी ने यूपीसीएल को विकास खण्डवार लगने वाले शिविर का प्रचार प्रसार करने को कहा है। ताकि बिजली उपभोक्ता शिविर में आकर अपनी समस्या का निराकरण करा सके। जिलाधिकारी ने ग्रामीण बिजली उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि जिन ग्रामीणों के बिजली के बिल बिजली के निर्धारित उपयोग से अधिक के आएं है वह शिविर में जाकर अपने बिजली के बिलों का सुधार करवा लें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पेपर लीक मामले में UKD का हल्ला बोल, बागेश्वर में निकाली आक्रोश रैली, केंद्रीय शिक्षा मंत्री और धन सिंह रावत का पुतला फूंका
Ad
Share on whatsapp