बागेश्वर में आज जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन ताइक्वांडो एसोसिएशन बागेश्वर के तत्वावधान में ताइक्वांडो हॉल धयागढ़ में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष अनिल कार्की और सचिव दरबान सिंह परिहार के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखा गया।प्रतियोगिता में जिले भर के 200 से अधिक विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी में भाग ले रहे हैं। जिले के कई विद्यालयों और खेल संस्थानों से आए खिलाड़ी ताइक्वांडो की विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का पहला मैच मानस सिंह और साहिल कनवाल के बीच खेला गया। जिसमें साहिल कनवाल विजेता घोषित किए गए। निर्णायक कमलेश तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे है। और हमें उम्मीद है कि आगे भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। वहीं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने अवसर मिला है। उम्मीद है कि हम आज बेहतर खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण जीते और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर पाए। साथ ही बताया कि यह प्रतियोगिता हमें बेहतर मंच प्रदान करती है। जिला स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में इस बार आधुनिक सेंसर का प्रयोग किया जा रहा है। जिस पर प्रतिभाग कर हम राज्यस्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे। क्योंकि वहां भी आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाता है। यहां के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता में कमलेश कुमार तिवारी, किरन नेगी, ललित नेगी, जगदीश जोशी, गोकुल खेतवाल व विवेक नेगी निर्णायक की भूमिका निभाएंगे।








