logo

सेंट एडम्स स्कूल गरुड़ की टीम रही प्रथम, रा.इ.का. बागेश्वर द्वितीय स्थान परक्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर स्थानीय पीएम श्री विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में जनपद स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बहुविकल्पीय राउंड, विजुअल राउंड, एक्सटेम्पोर, रैपिड फायर, वीडियो राउंड और बजर राउंड जैसे रोमांचक चरणों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का संचालन राजीव निगम, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, बागेश्वर पुलिस अलर्ट, तटीय क्षेत्रों में बढ़ाई निगरानी

स्थल संयोजक एवं रा.इ.का. बागेश्वर के प्रधानाचार्य दीपचंद जोशी ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के युग में इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के मानसिक विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नुमाइशखेत मैदान में ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का शानदार आगाज,उद्घाटन मुकाबले में मुंबई बीएनएफसी ने मुनस्यारी को 2-0 से हराया

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे —
प्रथम स्थान: अन्वेषा बिष्ट, वर्तिका आर्या और सुमित डसीला (सेंट एटम्स पब्लिक स्कूल, गरुड़)
द्वितीय स्थान: गुड्डी आर्य, सुमित चौबे और त्रिभुवन कांडपाल (राजकीय इंटर कॉलेज, बागेश्वर)
तृतीय स्थान: शिवानी रौतेला, आर्यन रौतेला और मयंक सिंह रौतेला (राजकीय इंटर कॉलेज, काफलीगैर)

यह भी पढ़ें 👉  चंतोला-पोस्ताला-बेरीनाग सड़क के डामरीकरण की मांग तेज, संघर्ष समिति ने सांसद को सौंपा ज्ञापन

विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कमल बिष्ट, निकिता, ललिता सहित कई शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp