logo

जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी ने किया मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिला आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी, बागेश्वर, डॉ. निष्ठा शर्मा कोहली द्वारा आज जनपद बागेश्वर स्थित मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का उद्देश्य औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना, उनके सुरक्षित भंडारण की स्थिति का आकलन करना तथा निर्धारित नियमों के अनुरूप दवाओं की बिक्री की समीक्षा करना था।

निरीक्षण के दौरान स्टोर में उपलब्ध आयुर्वेदिक औषधियों के रखरखाव, एक्सपायरी तिथियों, बिल बुक, स्टॉक पंजिका एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। जांच के उपरांत कुछ कमियों को चिन्हित करते हुए संबंधित संचालक को आवश्यक सुधार हेतु निर्देशित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिले की 11 सड़कें बंद मलबा आने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग करीब दो घंटे रहा बंद

डॉ. कोहली ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी औषधियों की बिक्री केवल पंजीकृत चिकित्सक के प्रिस्क्रिप्शन के आधार पर ही की जाए तथा बिना प्रिस्क्रिप्शन किसी भी प्रकार की दवा का वितरण पूर्णतः प्रतिबंधित रहे। उन्होंने कहा कि औषधि विक्रेताओं द्वारा नियमों का कड़ाई से पालन करना जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान दो औषधियों के सैंपल भी जांच हेतु लिए गए। निरीक्षण में टीम मेंबर मुख्य फार्मेसी अधिकारी श्री ओम प्रकाश रतूड़ी एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. एजल पटेल भी उपस्थित रहे। जिला आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के औचक निरीक्षण नियमित रूप से किए जाते रहेंगे, जिससे आमजन को सुरक्षित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में रचा इतिहास, 42 किमी की दौड़ 2:51 घंटे में पूरी कर जीता रजत पदक
Ad Ad
Share on whatsapp