बागेश्वर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के बागेश्वर नगर मंडल में संगठन का विस्तार करते हुए दीपांशु पांडेय को नगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष आदर्श कठायत, नगर मंडल अध्यक्ष विवेक तिवारी एवं मंडल प्रभारी कमल राणा की सहमति के बाद उनके नाम की घोषणा की गई।
भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पंत ने दीपांशु पांडेय के नगर महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की। संगठन की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि नई जिम्मेदारी के तहत दीपांशु पांडेय संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने, युवाओं को संगठन से जोड़ने और पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को युवाओं तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
भाजयुमो पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि दीपांशु पांडेय संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और नगर मंडल में युवा मोर्चे को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे।
दीपांशु पांडेय के मनोनयन की घोषणा के बाद भाजयुमो कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने की बात कही।








