logo

धामी कैबिनेट विस्तार: नए मंत्रियों को मिले विभाग, संतुलन साधने की कोशिश

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड
राज्य में आज 20 मार्च को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कैबिनेट विस्तार किया गया। विस्तार के बाद नवनियुक्त मंत्रियों को विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है।

मदन कौशिक को मिले अहम विभाग

नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभाग सौंपे गए हैं। ये सभी विभाग पहले प्रेमचंद अग्रवाल के पास थे।

यह भी पढ़ें 👉  डोबरगाड़ा में टूटी सुरक्षा दीवार से बढ़ा हादसे का खतरा, ग्रामीणों ने लगाई मरम्मत की गुहार

खजान दास संभालेंगे समाज कल्याण

मंत्री खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और निर्वाचन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

भरत सिंह चौधरी को परिवहन व MSME

भरत सिंह चौधरी को परिवहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग सौंपे गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जापान में रोजगार की तैयारी,बागेश्वर के 15 युवा सीख रहे जापानी भाषा

प्रदीप बत्रा को पेयजल सहित अन्य विभाग

प्रदीप बत्रा को पेयजल, जनगणना और पुनर्गठन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

राम सिंह कैड़ा के पास ऊर्जा व आयुष

राम सिंह कैड़ा को आयुष एवं आयुष शिक्षा, ऊर्जा और वैकल्पिक ऊर्जा विभाग दिए गए हैं।

सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश
कैबिनेट विस्तार में सरकार ने सामाजिक और जातीय संतुलन साधने की कोशिश की है। मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति, ब्राह्मण, पंजाबी और ठाकुर समाज से प्रतिनिधित्व दिया गया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनावी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए यह विस्तार काफी अहम माना जा रहा है।

Share on whatsapp