logo

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया 18 दिसंबर को बागेश्वर मे करेंगे जनसभा

खबर शेयर करें -

दिल्ली के डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया 18 दिसंबर को जिले के दौरे पर आ रहे हैं। गरुड़ के बयालीसेरा में वह जनसभा को संबोधित करेंगे। सिसोदिया की जनसभा की तैयारियों को लेकर पार्टी जोरशोर से तैयारियों में जुटी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि सिसोदिया के जिला भ्रमण को लेकर जनता में भारी उत्साह है और उनके आगमन से चुनावी तैयारियों को नई धार मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में यूकेडी की बैठक, आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बनी रणनीति


पार्टी कार्यालय में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए तैयारियों को लेकर चार्च की। उन्होंने कहा कि दिल्ली के डिप्टी सीएम की जनसभा को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।

सिसोदिया जनसभा के दौरान आगामी चुनाव के लिए पार्टी के विजन और घोषणाओं का खुलासा करेंगे। बागेश्वर जिले के विकास के लिए पार्टी की योजनाओं की भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा ‌कि आप के बड़े नेता के आगमन को लेकर जिले के लोगों में भारी उत्साह है। पार्टी के दिल्ली मॉडल को जिस तरह से सराहना मिल रही है, उसी तर्ज पर उत्तराखंड की जनता भी विकास चाह रही है।

यह भी पढ़ें 👉  कुलपति के खिलाफ एनएसयूआई का प्रदर्शन, पुतला फूंककर जताया विरोध

आम आदमी पार्टी ने युवाओं को रोजगार गारंटी, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास, महिलाओं और गरीबों के उत्थान को लेकर विजन स्पष्ट किया है। पार्टी की इन योजनाओं को जनता का भी समर्थन मिल रहा है। कहा कि सिसोदिया की जनसभा के बाद जिले में आप के प्रति जनसमर्थन बढ़ेगा। उन्होंने कहा ‌कि आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी प्रदेश में मजबूती के साथ अपना परचम लहराएगी।

यह भी पढ़ें 👉  इलाज का खर्च नहीं उठा सका बीमार युवक, 22 वर्षीय प्रदीप की मौत से परिवार में मातम
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp