logo

चार दिन बाद खीरगंगा नदी से बरामद हुआ व्यक्ति का शव, परिवार में मचा कोहराम

खबर शेयर करें -

कपकोट। भैसुरूकुटेर क्षेत्र में बीते 17 अगस्त को खीरगंगा नदी के तेज बहाव में बहे 55 वर्षीय व्यक्ति का शव चार दिन तक चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद बरामद कर लिया गया। शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे रेस्क्यू टीम ने गुलेर पैदल पुल के पास से शव बरामद किया।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम और नैनीताल में भारी भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक प्लान जारी, काठगोदाम से नैनीताल-भीमताल जाने वाला मार्ग रहेगा बंद

जानकारी के अनुसार भैसुरूकुटेर निवासी राजेंद्र राम पुत्र नैन राम के नदी के तेज बहाव में बहने की सूचना 17 अगस्त को पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में कपकोट पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों ने नदी के तटीय क्षेत्रों और संभावित स्थानों पर लगातार खोजबीन की।

यह भी पढ़ें 👉  एडवोकेट मनोज चंद्र बचखेती बने भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

कई दिनों तक चले सघन सर्च अभियान के बाद शुक्रवार सुबह रेस्क्यू टीम को सफलता मिली। गुलेर पैदल पुल के पास नदी में शव दिखाई देने पर टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय राजेंद्र राम के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पुरानी पेंशन की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारी मनाएंगे काला दिवस

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। हादसे की खबर के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp