logo

जिला अस्पताल में बच्चों के लिए बनेगा क्रेच, जिलाधिकारी ने स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर

जिलाधिकारी आकांक्षा कोंड़े ने गुरुवार को जिला अस्पताल परिसर में प्रस्तावित बच्चों के क्रेच निर्माण हेतु चिन्हित स्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रेच के लिए उपलब्ध कराए जा रहे स्थान का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित निर्माण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि क्रेच में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने विद्युत व्यवस्था, अग्नि सुरक्षा (फायर सेफ्टी), सीसीटीवी निगरानी, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता न किया जाए तथा सभी मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  सैम मंदिर वार्ड में भारी बारिश से रास्ते की दीवार टूटी, सभासद विजय मटियानी ने खुद हटवाया मलबा

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि क्रेच निर्माण कार्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करते हुए 30 अप्रैल तक इसे हर हाल में तैयार कर लिया जाए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों एवं अस्पताल कर्मचारियों के बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  लखमारा भूस्खलन के बाद हरकत में आया प्रशासन, मौके पर भेजी टीम

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा आवश्यक सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए, जिससे अस्पताल की समग्र व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ जनेऊ शुद्धीकरण, विधि-विधान से धारण किया जनेऊ

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तपन शर्मा, एसीएमओ डॉ. दीपक कुमार, ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजय भारती सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp