logo

गांधी परिवार पर मंत्री जोशी के द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी किया पुतला दहन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में गांधी परिवार पर भाजपा के मंत्री गणेश जोशी के द्वारा की गई टिप्पणी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है नाराज कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार मंत्री तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया। और मंत्रियों से अनर्गल बयानबाजी से बाज आने की नसीहत दी।

जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसिला के नेतृत्व में कार्यकर्ता आज एसबीआई तिराहे पर एकत्रित हुए यहां नारेबाजी के साथ उन्होंने प्रदर्शन किया यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री गणेश जोशी ने गांधी परिवार पर अनर्गल बयानबाजी की है इस तरह की बयानबाजी कांग्रेस पार्टी सहन नहीं करेगी। उन्होंने मंत्री से माफी मांगने की मांग की है साथ ही महंगाई पर भी सरकार को घेरा है उन्होंने कहा कि आज गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं साथ ही रोजमर्रा की चीजें भी 4 गुनी बढ़ गई है इसे कम करने के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं दिखाई दे रही है इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने मंत्री गणेश जोशी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया।

वही पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया ने बताया की बढ़ती महंगाई से हर वर्ग के लोगो का जीना मुहाल हो चुका हैं चाहे रसोई गैस हो पेट्रोल डीजल राशन रसोई गैस खाने के तेल का दाम हो दालें और सब्जीयों की बढ़ती आसमान छूती कीमतें हो बढ़ती विधुत दरें हो चाहें प्रदेशभर में आपराधिक घटनाओं में अंकुश न लगा पाना बढ़ती बेरोजगारी से युवाओ का भविष्य अन्धकारमय होना UKSSSC घोटाला दरोगा भर्ती घोटाला पटवारी भर्ती परिक्षा के पेपर लीक होना प्रदेश सरकार की विफलताओं को नाकामियों को दर्शाता हैं।

इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेंद्र टंगड़िया, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, भीम कुमार,राजेंद्र परिहार,सुनीता टम्टा,अर्जुन भट्ट, लक्ष्मी धर्मशक्तू,सुरेश गड़िया आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp