logo

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नीट और नेट पेपर लीक मामले में मोदी सरकार का किया पुतला दहन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर में आज जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा एसबीआई तिराहे में नीट और नेट पेपर लीक मामले में मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया। और ऐसे तत्वों पर सख्त कार्यवाही की मांग की।

बागेश्वर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने नीट एवं नेट पेपर लीक मामले में केन्द्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने कहा कि नीट के साथ-साथ नेट पेपर लीक मामला भी सामने आया है। परन्तु अभी तक केन्द्र सरकार द्वारा कोई भी ठोस कार्यवाही नही की गई हैं, इससे स्पष्ट होता हैं कि यह पूरा मामला केन्द्र सरकार के इशारे पर हुआ हैं। नीट एवं नेट पेपर लीक से गरीब व मेहनत करने वाले बेरोजगार नौजवानों के भविष्य के साथ केन्द्र सरकार ने खिलवाड़ किया हैं। जिसे कांग्रेस बर्दास्त नही करेगी। उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आज इस अंधी, बहरी, गूंगी, भ्रष्टाचारी,पेपर लीक सरकार को आईना दिखाने का काम किया है। फिर भी जल्द से जल्द ऐसे तत्वों पर सख्त कार्यवाही नहीं की जाती है तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। इस मौके पर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष गीता रावल, गोपा धापोला, कवि जोशी, गोकुल परिहार,कमलेश गड़िया,लक्ष्मी धर्मशक्तू,इंद्रा जोशी, रेखा देवी,राजेंद्र परिहार, बबलू मटियानी, कमल दीप,ललित गोस्वामी, ईश्वर पांडेय,रमेश भंडारी, पंकज परिहार आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जापानी भाषा सीखेंगे युवा, वैश्विक रोजगार के अवसरों पर फोकस,एक दिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन
Ad
Share on whatsapp