logo

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में कांग्रेस ने जलाए कैंडल, भाजपा के खिलाफ जताया आक्रोश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान और हल्द्वानी आगमन के बाद रामलीला मैदान में गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बागेश्वर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति के समीप कैंडल जलाकर भाजपा के खिलाफ विरोध जताया और घटना पर नाराजगी व्यक्त की।

यह भी पढ़ें 👉  डाडल गांव की महिला पर भालू ने किया हमला, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार

कार्यक्रम जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी धर्मशक्तू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी राजनीतिक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने भाजपा पर राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें 👉  बनेगांव के जंगल में मिला 81 वर्षीय बुजुर्ग का शव

निर्वतमान जिलाध्यक्ष भगवत सिंह डसीला ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता खड़गे के कथित अपमान को लेकर आक्रोशित हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों में विश्वास करती है तथा राजनीतिक विरोध के बावजूद सभी दलों और नेताओं के सम्मान की परंपरा कायम रहनी चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य, जिलाधिकारी ने अभियंत्रण विभागों को मिशन मोड में कार्य करने के दिए निर्देश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति के समीप कैंडल जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया और मामले में भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाए। इस दौरान बालकृष्ण, संजय चनियाल, सुनील भंडारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp