logo

पेपर लीक प्रकरण: युवा आंदोलनकारियों के सामने झुके धाकड़ धामी,CBI जांच की संस्तुति दी

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में पेपर लीक प्रकरण को लेकर युवाओं का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा। परेड ग्राउंड, देहरादून में पिछले आठ दिनों से धरना प्रदर्शन जारी है। इसी बीच सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अचानक आंदोलन स्थल पर पहुंचे और युवाओं से सीधा संवाद किया।

सीएम धामी ने युवाओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा, “हमारी मंशा साफ है, सरकार पूरी तरह से युवाओं के साथ है। तपती धूप और गर्मी में बैठकर आंदोलन करना बेहद कठिन है, इस पीड़ा को मैंने महसूस किया और इसलिए खुद आपके पास आया हूँ।”

यह भी पढ़ें 👉  जिले की 11 सड़कें बंद मलबा आने से बागेश्वर-गरुड़ मोटर मार्ग करीब दो घंटे रहा बंद

उन्होंने ऐलान किया कि पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की संस्तुति की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आए और दोषियों को कड़ी सज़ा दी जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक कई गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और सरकार की मंशा किसी भी दोषी को बचाने की नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  बसंत कुमार के बयान पर सवर्ण समाज में आक्रोश, एसबीआई तिराहे पर पुतला दहन

धरना स्थल पर मौजूद युवाओं ने सीएम धामी की घोषणा का स्वागत तो किया, लेकिन यह भी स्पष्ट किया कि वे अभी अपना धरना समाप्त कर रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग की मांग को लेकर प्रदर्शन

गौरतलब है कि पेपर लीक प्रकरण को लेकर राज्यभर में युवाओं में गहरा रोष है और परेड ग्राउंड बीते दिनों से इस आंदोलन का मुख्य केंद्र बना हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp