logo

टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग की मांग को लेकर प्रदर्शन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग की मांग को लेकर रेल संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। समिति ने सरकार से रेल लाइन के निर्माण के लिए जल्द बजट का प्रावधान करने और परियोजना को धरातल पर उतारने की मांग की। सदस्यों ने कहा कि रेल मार्ग की मांग को लेकर 30 साल से अधिक समय से आंदोलन चल रहा है, लेकिन अब तक हर सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पेयजल योजना के निर्माण से क्षतिग्रस्त हुआ सीसी मार्ग, खेतों तक ट्रैक्टर पहुंचना मुश्किल

समिति अध्यक्ष नीमा दफौटी ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता रेल सुविधा की मांग कर रही है, लेकिन सरकार इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो समिति उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य स्तरीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर का दबदबा, 23 स्वर्ण पदकों के साथ बना चैंपियन

समिति सदस्य नरेंद्र खेतवाल ने कहा कि टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन बनने से जिले के विकास को गति मिलेगी। रोजगार और व्यापार के अवसर बढ़ेंगे तथा पहाड़ से होने वाले पलायन पर भी रोक लग सकती है। उन्होंने कहा कि सरकारें लगातार आश्वासन देकर जनता को भ्रमित कर रही हैं। अब आश्वासन नहीं, बल्कि रेल लाइन के लिए बजट और निर्माण कार्य शुरू करने की जरूरत है।

Share on whatsapp