logo

क्षेत्राधिकारी कपकोट ने किया थाना झिरौली का औचक निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को दिए जरूरी निर्देश

खबर शेयर करें -

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सतर्कता बढ़ाने और नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने पर दिया जोर

बागेश्वर, 10 अक्टूबर। क्षेत्राधिकारी कपकोट राजेश साह ने शनिवार को थाना झिरौली का आकस्मिक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कार्यालय, विभिन्न रजिस्टरों और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति का निरीक्षण किया। साथ ही थाना परिसर, मेस और बैरक में साफ-सफाई की व्यवस्था भी परखी।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात नियम तोड़ने और शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई

निरीक्षण के बाद क्षेत्राधिकारी ने थाना के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का सम्मेलन लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से परिचय प्राप्त कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। इस दौरान किसी भी कर्मचारी ने कोई समस्या नहीं होने की बात कही।

क्षेत्राधिकारी राजेश साह ने पुलिस मुख्यालय, रेंज और जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न अभियानों की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इनमें सक्रिय भागीदारी निभाने और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बैजनाथ पुलिस ने चौरसो में आधी नाली भांग की फसल नष्ट की, ग्रामीणों को किया जागरूक

आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर उन्होंने थाना क्षेत्र में नियमित बीट भ्रमण करने और संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क नजर रखने को कहा। इसके अलावा महिला अपराधों और साइबर अपराधों की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने तथा नशे के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान चलाने के साथ नियोजित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीआईएमएस कॉलेज में युवा संवाद: नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की ताकत

क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने पर जोर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp