logo

आनंदी एकेडमी में बाल मेले का हुआ आयोजन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। मुख्य शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने कहा कि बाल मेले बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते है। जिससे उनकी छुपी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है।
श्री कुमार आनंदी एकेडमी में आयोजित बाल मेले को बतौर मुख्यातिथि सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा लगाए गए कुमाउनी व्यंजन, कुमाउनी परिधान, पारंपरिक वाद्ययंत्रों एवं हस्तनिर्मित परिधानों की प्रदर्शनी,एवं बच्चों द्वारा बनाई गई चित्रकला के साथ साथ विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन एवं बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम भी प्रदर्शित किए। जिसने बडी संख्या अभिभावक एवं बच्चे मौजूद थे।
विद्यालय के प्रबंधक मनमोहन भाकुनी ने विद्यालय द्वारा संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान प्रधानाचार्य गौरव पन्त,जयंत भाकुनी,कर्नल बी एस कपकोटी चंदन परिहार, रमेश गड़िया, दीप लोहनी, मीनाक्षी काण्डपाल, संचालन हिमानी रावत ने किया

Share on whatsapp