logo

सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस

खबर शेयर करें -

बागेश्वर गरुड़। सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल गरुड़ में शुक्रवार को बाल दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विविध रंगारंग प्रस्तुतियां दीं और स्कूल परिसर पूरे दिन बच्चों की उमंग और उत्साह से गूंजता रहा।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण थीम बेस्ड फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता रही, जिसमें नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के करीब 80 बच्चों ने भाग लिया। छोटे-छोटे बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं में मंच पर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। अभिभावकों ने भी बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की सराहना करते हुए कार्यक्रम को यादगार बताया।

यह भी पढ़ें 👉  रुड़की के बंगाल इंजीनियर ग्रुप एंड सेंटर में बाढ़ राहत कार्यों के लिए संयुक्त अभ्यास आयोजित किया गया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शोभा आर्या, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भावना वर्मा, वार्ड मेंबर श्रीमती बबीता नेगी, ग्राम प्रधान मटेना श्रीमती नीमा जोशी, ग्राम प्रधान तैलीहाट श्रीमती पूजा मेहरा उपस्थित रहीं। अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और बाल दिवस जैसे आयोजनों को बच्चों की रचनात्मकता व आत्मविश्वास के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।

यह भी पढ़ें 👉  छात्र हितों की मांगों को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का पुतला फूंका

विद्यालय की प्रधानाचार्या रजिया सिद्दीकी और प्रबंधक जावेद सिद्दीकी ने सभी अतिथियों और अभिभावकों का स्वागत किया। विद्यालय की शिक्षिका अनामिका सिंह सहित स्टाफ के अन्य सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

यह भी पढ़ें 👉  सावन में मीट की दुकानें खुलने पर विहिप और बजरंग दल का विरोध,हिंदुओं की आस्था का सम्मान करने की उठाई मांग

पूरे कार्यक्रम का संचालन ईशा गोस्वामी और दिनेश कांडपाल ने सुचारू रूप से किया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp