logo

मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने किया विकास भवन के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण

खबर शेयर करें -

बागेश्वर: मुख्य विकास अधिकारी आर.सी. तिवारी ने किया विकास भवन के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण

आर.सी. तिवारी ने बुधवार को विकास भवन, बागेश्वर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला विकास कार्यालय, डीआरडीए, समाज कल्याण, अर्थ एवं संख्या, सहकारिता, उद्यान, कृषि, बाल विकास, पशुपालन, मत्स्य, ग्रामीण निर्माण, डेयरी, रीप परियोजना, यूरेडा, पंचायतीराज, पंचस्थानि, युवा कल्याण एवं बहुउद्देश्यीय वित्त एवं विकास निगम सहित अनेक विभागों की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  मॉक ड्रिल में धधकी आग, फायर कर्मियों ने सिखाया बचाव का हुनर

निरीक्षण के दौरान विभागवार कर्मचारियों की उपस्थिति, अनुपस्थिति एवं अवकाश अभिलेखों की गहन जांच की गई। समाज कल्याण विभाग में एक कार्मिक के हस्ताक्षर करने के बावजूद अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित से स्पष्टीकरण तलब किया गया। इसके साथ ही जिला समाज कल्याण अधिकारी को समस्त अवकाश अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  तहसील दिवस में 20 शिकायतें दर्ज, डीएम ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

सहकारिता विभाग में उपस्थिति पंजिका में अनियमितता तथा निरीक्षण के समय कार्मिकों के अपनी सीट से अनुपस्थित मिलने पर मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। वहीं बाल विकास, पशुपालन, रीप परियोजना एवं यूरेडा विभागों में सभी कार्मिक उपस्थित पाए गए।

मत्स्य विभाग के कुल 04 में से 02 कार्मिक, ग्रामीण निर्माण विभाग के 07 में से 01 कार्मिक तथा डेयरी विभाग का 01 कार्मिक अवकाश पर पाया गया, जबकि पंचस्थानि विभाग के सभी 03 कार्मिक उपस्थित मिले।

यह भी पढ़ें 👉  बैजनाथ पुलिस ने चौरसो में आधी नाली भांग की फसल नष्ट की, ग्रामीणों को किया जागरूक

निरीक्षण के उपरांत मुख्य विकास अधिकारी ने जनपद के सभी विभागीय अधिकारियों को कार्मिक उपस्थिति अनुशासन, समयबद्ध कार्यालय उपस्थिति एवं कार्यस्थलीय आचरण सुनिश्चित कराने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp