logo

मुख्य विकास अधिकारी ने किया विकास भवन का औचक निरीक्षण,अनुपस्थित कर्मचारियों के वेतन पर लगाई रोक

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : मुख्य विकास अधिकारी आरसी. तिवारी ने विकास भवन का औचक निरीक्षण किया। विभागों में अधिकारियों व कर्मचारियों की उपस्थिति अपूर्ण मिली। कई कार्यालयों में अभिलेख व सामग्री अव्यवस्थित थी। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा तत्पश्चात अग्रिम आदेशों तक उनके वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण में जिला विकास कार्यालय, समाज कल्याण विभाग, वित्त एवं लेखा विभाग, ग्रामीण विकास, कृषि, उद्यान, पशुपालन, मछली पालन, डेयरी, ग्रामीण निर्माण विभाग, सहकारिता, उरेड़ा, पंचायतीराज, महिला सशक्तिकरण, युवा कल्याण, जल संस्थान, सेवायोजन, होम्योपैथिक तथा अन्य कार्यालयों में कुछ कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करें और अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्ट विवरण उपलब्ध कराएं। साथ ही सभी विभागीय प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि कार्यालय में पाई गई अव्यवस्थित सामग्री को शीघ्र व्यवस्थित किया जाए तथा परिसर एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई की जाए। कहा कि कार्यालयों की स्वच्छता, अभिलेखों का सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा समय पर उपस्थिति शासन की प्राथमिकता है, इसलिए सभी विभागाध्यक्ष अपने स्तर से सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में जिला योजना समिति के 16 सदस्यों के निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित: 16 अक्टूबर को मतदान और मतगणना
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp