logo

चेतन जोशी ने एनएमएमएस छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण कर बढ़ाया क्षेत्र का मान

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। चेतन जोशी पुत्र प्रभाकर जोशी ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित नेशनल मींस-कम-मेरिट स्कॉलरशिप (NMMS) परीक्षा उत्तीर्ण कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, विद्यालय और क्षेत्र में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें 👉  CIMS एवं UIHMT ग्रुप ऑफ कॉलेजेज और कुमाऊं रेजीमेंटल सेंटर के बीच MOU; वीर नारियों, वीर माताओं व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों को 100% ट्यूशन फीस में छूट

एनएमएमएस परीक्षा भारत सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को कक्षा 9 से 12 तक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिससे वे बिना आर्थिक बाधा के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।
चेतन जोशी की इस सफलता के पीछे उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने नियमित अध्ययन, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। चेतन की सफलता पर उनके माता-पिता, गुरुजनों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लम्पी स्किन डिजीज की रोकथाम को लेकर बागेश्वर में प्रभावी कदम, 52,234 गोवंशीय पशुओं का टीकाकरण
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp