बागेश्वर : बागेश्वर पुलिस द्वारा धनतेरस और दीपावली पर्व पर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए रूट योजना जारी की गई है। पर्व के दौरान बागेश्वर नगर में भारी वाहनों और टैक्सी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यह निर्णय बाजार क्षेत्र में भीड़ और यातायात जाम की स्थिति को रोकने के लिए लिया गया है।
भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः वर्जित
नगर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों और टैक्सी वाहनों (अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर) का प्रवेश धनतेरस और दीपावली पर्व की समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगा। रविवार, 19 अक्तूबर को भी नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्ण रूप से बंद रहेगा।
वाहनों के लिए निर्धारित रूट योजना
अल्मोड़ा ताकुला रोड से गरुड़ रोड जाने वाले वाहन — मांग का धारा से विक्टर मोहन जोशी इंटर कॉलेज होते हुए जजी (नदी गांव) बाईपास से द्यांगड़ की ओर जाएंगे।
अल्मोड़ा ताकुला रोड से कपकोट रोड / काण्डा रोड / मण्डलसेरा जाने वाले वाहन — बिलौना बाईपास से होकर पुराने एआरटीओ से गंतव्य की ओर जाएंगे।
कपकोट रोड से द्यांगड़ / गरुड़ रोड जाने वाले वाहन — आरे बाईपास से होकर द्यांगड़ की ओर जाएंगे।
पिथौरागढ़ / काण्डा रोड से हल्द्वानी / अल्मोड़ा / ताकुला रोड जाने वाले वाहन — पुराना एआरटीओ से चंडिका रोड होते हुए बिलौना बाईपास जाएंगे।
पिथौरागढ़ / काण्डा रोड से गरुड़ रोड जाने वाले वाहन — भागीरथी बाईपास से आरे बाईपास होकर द्यांगड़ / गरुड़ जाएंगे।
गरुड़ रोड से हल्द्वानी / अल्मोड़ा / ताकुला रोड जाने वाले वाहन — जजी (नदी गांव) बाईपास से विक्टर मोहन जोशी इंटर कॉलेज होते हुए मांग का धारा बाईपास से गंतव्य की ओर जाएंगे।
गरुड़ रोड से कपकोट / काण्डा / मण्डलसेरा / पिथौरागढ़ जाने वाले वाहन — आरे बाईपास / मण्डलसेरा बाईपास से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पर्व के दौरान निर्धारित रूट योजना का पालन करें और यातायात व्यवस्था में सहयोग दें। साथ ही, बाजार में अनावश्यक जाम की स्थिति से बचने के लिए वाहन निर्धारित मार्ग पर ही चलाएं।








