logo

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास ने केंद्रीय बजट को बताया ऐतिहासिक।

खबर शेयर करें -

कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड चंदन राम दास ने केंद्रीय बजट 2023-24 प्रस्तुत होने पर कहा कि “आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया केंद्रीय बजट 2023-24 “नए भारत” की समृद्धि का संकल्प है, अंत्योदय का विजन है, वर्तमान केंद्रीय बजट गांव, गरीब, किसान, नौजवान व महिलाओं समेत समाज के हर वर्ग की आशाओं और राष्ट्र के समग्र उत्थान की अपेक्षाओं को पूरा करने वाला है। निःसंदेह, यह बजट भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।”

अमृतकाल में 130 करोड़ देशवासियों की अपेक्षाओं को मूर्त रूप प्रदान करने वाले इस जनकल्याणकारी ऐतिहासिक बजट हेतु आदरणीय पीएम मोदी व वित्त मंत्री निर्मला का उन्होंने सहद्र्य आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp