logo

ब्रेकिंग : राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज़्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफ़ा किया मंज़ूर।

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पूर्व सीएम व महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है। बीते महीने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इस्तीफे की पेशकश की थी। भगत सिंह कोश्यारी ने कहा था कि वो अब अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य इत्मीनान की गतिविधियों में बिताना चाहते हैं। आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगत सिंह कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

भगत सिंह कोश्यारी के साथ ही 12 राज्यों के राज्यपाल और उपराज्यपाल बदले गये हैं। जिनमें लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्ण माथुर का इस्तीफा भी स्वीकार किया गया है। अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बीडी मिश्रा लद्दाख के उपराज्यपाल बनाए गए हैं। पूर्व वित्त राज्यमंत्री मंत्री शिवप्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल, तो राजस्थान के कद्दावर नेता गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है।

भगत सिंह कोश्यारी का जन्म 17 जून 1942 को बागेश्वर के कपकोट ब्लॉक में हुआ था। भगत सिंह कोश्यारी ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अल्मोड़ा में पूरी की। जिसके बाद उन्होंने आगरा विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में डिग्री हासिल की। भगत सिंह कोश्यारी पढ़ाई के दौरान ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गये थे। साल 2000 में भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड का ऊर्जा, सिंचाई, कानून और विधायी मामलों का मंत्री बनाया गया। 2001 में भगत सिंह नित्यानन्द स्वामी के बाद मुख्यमंत्री बने। जिसके बाद साल 2005 से 2007 तक भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।

साल 2008 में भगत सिंह कोश्यारी को उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद चुना गया। जहां 2014 तक उन्होंने अपनी सेवाएं दी। 16वीं लोकसभा में नैनीताल-उधमसिंह नगर निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा सांसद भी रहे। 31 अगस्त 2019 को उन्हें महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया। जिससे उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। आज राष्ट्रपति ने उनका इस्तीफा मंजूर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp