logo

ब्रेकिंग : राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के चेयरमैन ने दिया इस्तीफा

खबर शेयर करें -

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण से पिछले एक सप्ताह में दूसरी बड़ी खबर सामने आ रही है। चर्चा है कि प्राधिकरण के चेयरमैन दिलीप कुमार कोटिया ने अपने पद से खुद ही इस्तीफा दे दिया है। बता दे की पिछले दिनों सीएम धामी ने प्राधिकरण में तैनात रहे अरुणेंद्र चौहान के तबादला यहां से कर दिया था। अरुणेंद्र और चेयरमैन दोनों की ही तैनाती त्रिवेंद्र काल मे हुई थी। इन दोनों को एक पूर्व सीएम और उनकी बेटी का भी करीबी बताया जाता है।

मुख्यमंत्री धामी ने पिछले दिनों यहां से चौहान को हटाया तो तभी से चेयरमैन को भी लेकर चर्चाएं तेज थी। आज एकाएक चेयरमैन के इस्तीफे की चर्चाएं तेज हैं। उनका फोन स्विच ऑफ है। उनका कार्यालय इस्तीफे को दबी जुबान स्वीकार कर रहा है। लेकिन खुलकर नहीं बोल रहा।

आपको बता दें कि स्वस्थ्य प्राधिकरण के पास आयुष्मान भारत एवं आयुष्मान उत्तराखंड योजना के संचालन का जिम्मा है। तमाम अस्पताल इनसे सम्बद्ध है। अस्पतालों को पैनल और डि पैनल करने के नाम पर भी कई चर्चे हैं ।

बता दे की कोटिया ने विधानसभा भर्ती घोटाले की भी जांच की थी जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने 250 तदर्थ कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad

संघर्ष वाहिनी बागेश्वर ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर अंकिता भंडारी हत्याकांड में तथाकथित वीआईपी की भूमिका की सीबीआई जांच और सिक्किम के राज्यपाल को बर्खास्त करने की मांग की है।

Share on whatsapp