logo

जीआईसी भटखोला प्रधानाचार्य हत्याकांड में आरोपी प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की हत्या के मामले में बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। झिरौली थाना पुलिस ने हत्या के आरोपी प्रशासनिक अधिकारी नवल किशोर सोराड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह जीआईसी भटखोला के समीप आरोपी नवल किशोर सोराड़ी ने प्रभारी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल बागेश्वर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले में विद्यालय के शिक्षक गोकुल चंद्र की तहरीर पर झिरौली थाने में एफआईआर संख्या-10/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अल्मोड़ा की फॉरेंसिक टीम और बागेश्वर फॉरेंसिक यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान घटनास्थल के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक कपकोट के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपी नवल किशोर सोराड़ी को करालागांव यात्री शेड, बागेश्वर रोड से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से घटना के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी नवल किशोर सोराड़ी (44) पुत्र बाला दत्त सोराड़ी, मूल रूप से ग्राम पाटी, जनपद चंपावत का निवासी है और वर्तमान में जीआईसी भटखोला में प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात था। पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के भावुक वीडियो से मची हलचल, ऑडियो से आहत मंत्री ने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस का किया रुख
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp