logo

छात्र हितों की मांगों को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, विश्वविद्यालय का पुतला फूंका

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। विभिन्न छात्र हितों से जुड़ी मांगों को लेकर शनिवार को एनएसयूआई बागेश्वर के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उसका पुतला दहन किया और लंबित मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश और परीक्षा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सेवा संकल्प अभियान के तहत सूपी में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

एनएसयूआई ने बीए प्रथम वर्ष में राजनीति विज्ञान, इतिहास और हिंदी विषयों में 50-50 सीटें बढ़ाने की मांग की। साथ ही प्रवेश से वंचित छात्रों के हित में समर्थ पोर्टल को दोबारा खोले जाने की मांग भी उठाई। कार्यकर्ताओं ने बीए, बीएससी और बीकॉम पंचम सेमेस्टर की विशेष बैक परीक्षा जल्द आयोजित कराने की भी मांग की, ताकि छात्र बिना किसी परेशानी के अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगे बागेश्वर के खिलाड़ी

प्रदर्शन में राहुल कुमार, प्रेम दानू, नीरज जोशी, सुमित सिंह, सुशांत, पवन कुमार, लक्ष्मी सहित बड़ी संख्या में एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share on whatsapp