logo

कांडा में भवन की छत पर गिरा विशाल चीड़ का पेड़, फायर ब्रिगेड की तत्परता से टला बड़ा हादसा

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश के बीच बागेश्वर जिले के कांडा क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। घिंगारखोला स्थित बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लिमिटेड कांडा के भवन की छत पर शनिवार को एक विशाल चीड़ का पेड़ गिर गया। घटना में भवन की छत को आंशिक नुकसान पहुंचा, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर पेड़ को सुरक्षित हटाते हुए संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  कफनी ग्लेशियर तक पहुंचना जान जोखिम में डालने जैसा, रास्ते बदहाल,पिंडारी से ज्यादा करीब से निहार सकते हैं कफनी की खूबसूरती, मार्ग सुधारने की उठी मांग

पुलिस अधीक्षक बागेश्वर के निर्देशानुसार अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसी क्रम में घिंगारखोला से भवन की छत पर चीड़ का पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन (एलएफएम) त्रिलोक राम के नेतृत्व में फायर रेस्क्यू यूनिट आवश्यक उपकरणों और रेस्क्यू वाहन के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़ें 👉  पेयजल योजना के निर्माण से क्षतिग्रस्त हुआ सीसी मार्ग, खेतों तक ट्रैक्टर पहुंचना मुश्किल

मौके पर पहुंचने पर टीम ने पाया कि विशाल चीड़ का पेड़ भवन की छत पर गिरा हुआ था, जिससे छत को आंशिक क्षति पहुंची थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मियों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वुडन कटर की सहायता से पेड़ को सावधानीपूर्वक छोटे-छोटे हिस्सों में काटा गया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित रूप से छत से हटाकर परिसर और मार्ग को पूरी तरह साफ कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, 22 वाहन चालकों के चालान, एक वाहन सीज

फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों ने टीम की तत्परता और पेशेवर ढंग से किए गए राहत कार्य की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp