logo

संगठन की मजबूती और विकास को लेकर मंडल पदाधिकारियों के साथ मंथन

खबर शेयर करें -

दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट ने गरुड़, वज्यूला और कंधार मंडल के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से की चर्चा

बागेश्वर। दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में विधानसभा बागेश्वर के गरुड़, वज्यूला एवं कंधार मंडल के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक एवं चर्चा की गई। इस दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ क्षेत्र के विकास कार्यों और जनसमस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  डाइट में पांच दिवसीय आर्ट एंड क्राफ्ट कार्यशाला शुरू, रचनात्मक शिक्षण पर जोर

बैठक में प्रदेश सरकार के विकासोन्मुखी विजन को धरातल पर प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने, क्षेत्र में संचालित विकास योजनाओं की प्रगति और जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की प्राथमिकताओं से भी अवगत कराया।

शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों और संगठन के कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास और जनता के सहयोग से बागेश्वर विधानसभा क्षेत्र को विकास के नए आयामों तक पहुंचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  क्लोन खाते के आरोप पर दूसरे दिन भी नहीं सुलझी गुत्थी, बैंक ने आरोपों को नकारा

उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से संगठन की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उड़ेरखानी में विवाद के बाद दो भाई गिरफ्तार, शांति भंग की आशंका पर पुलिस ने की कार्रवाई

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्य, ब्लॉक प्रमुख किशन बोरा, जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, मंडल अध्यक्ष डीके जोशी, सुनील दोसाद, दिनेश बिष्ट, वरिष्ठ नेता मंगल राणा, हरीश रावत, जेसी आर्य, हेम रावत, जिला पंचायत सदस्य जनार्दन लोहमी, दीपक खुल्बे सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp