logo

कपकोट में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ, 250 खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

खबर शेयर करें -

कपकोट (बागेश्वर)। कपकोट के केदारेश्वर मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ विधायक सुरेश गढ़िया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक की 12 न्याय पंचायतों से करीब 250 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान उप शिक्षा अधिकारी अजीत कर्णवाल ने बताया कि बच्चों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हो गया है। प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के जन्मदिन पर युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

मुख्य अतिथि विधायक सुरेश गढ़िया ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  11.88 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

ब्लॉक खेल समन्वयक महिपाल सिंह कपकोटी ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 न्याय पंचायतों के लगभग 250 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के तहत खो-खो, कबड्डी, दौड़ समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज, एबीवीपी ने उमेश सिंह शाही को बनाया अध्यक्ष पद का प्रत्याशी

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोहर राम, शिक्षा विभाग से बलवंत सिंह ऐठानी, गिरीश तिरुवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन सुरेश सिंह राठौर ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp