logo

राज्य स्थापना दिवस पर विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता संपन्न

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। स्थानीय विक्टर मोहन जोशी स्मारक राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विकासखंड स्तरीय सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में ज्ञानवर्धन के साथ-साथ प्रतिस्पर्धात्मक भावना को बढ़ावा देना था।

क्विज प्रतियोगिता को छह चरणों — बहुविकल्पीय राउंड, विजुअल राउंड, एक्सटेम्पोर, रैपिड फायर राउंड, वीडियो राउंड और बजर राउंड — में संपन्न कराया गया। इन सभी चरणों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने ज्ञान और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें 👉  जनता के बीच जाकर तैयार होगा कांग्रेस का घोषणा पत्र: भुवन कापड़ी

कार्यक्रम का संचालन राजीव निगम, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज काफलीगैर द्वारा किया गया। इस अवसर पर दीपचंद जोशी, संयोजक एवं प्रधानाचार्य रा. इ. का. बागेश्वर ने कहा कि “आज के प्रतिस्पर्धा के युग में इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।”

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर : दस सूत्रीय मांगों को लेकर देहरादून रवाना हुए ग्राम प्रधान, कल सचिवालय का करेंगे घेराव

प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र जोशी, सविता जोशी, मनोज कांडपाल सहित कई शिक्षक व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

🏆 क्विज प्रतियोगिता के परिणाम:

यह भी पढ़ें 👉  मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता जरूरी, तनाव को नजरअंदाज न करें: महिप किशोर

🥇 प्रथम स्थान – गुड्डी आर्य, सुमित चौबे एवं त्रिभुवन कांडपाल (रा. इ. का. बागेश्वर)

🥈 द्वितीय स्थान – शिवानी रौतेला, आर्यन रौतेला एवं मयंक सिंह रौतेला (रा. इ. का. काफलीगैर)

🥉 तृतीय स्थान – खुशी भट्ट, प्रीती जोशी एवं आरुषि रौतेला (राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बागेश्वर)

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp