logo

भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूंका पंजाब सरकार का पुतला,मुख्यमंत्री चन्नी से मांगा इस्तीफा

खबर शेयर करें -

पंजाब के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर भाजपाइयों में गहरी नारजगी है। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय और कपकोट में पंजाब सरकार का पुतला जलाया। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।

नगर के एसबीआई तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में हुई चूक पंजाब सरकार की गलती है। राज्य सरकार की लापरवाही के चलते इतना बड़ा मामला हुआ। जिसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को अपनी लापरवाही मानते हुए पद से इस्तीफा देना चाहिए। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनोज ओली, दीपा आर्या, रवि करायत, प्रकाश साह, कैलाश जोशी, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Share on whatsapp