logo

राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का फूका पुतला

खबर शेयर करें -

राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला फूंका। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की अभद्र टिप्पणी कतई सहन नहीं होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एसबीआई तिराहे पर एकत्र हुए। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष गांधी व अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू पर अभद्र टिप्पणी की है। कांग्रेस नेताओं को अपनी मानसिकता को बदलनी होगी। इस तरह की मानसिकता को भाजपा कतई सहन नहीं करेगी। इस मौके पर भाजयुमो जिलाध्य मनोज ओली, खड़क सिंह टंगडिया, सुरेश कांडपाल, आर्दश कठायत, हेमंत साह, सुबोध लाल साह, मनीष पांडे, प्रकाश साहआदि उपस्थिति थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp