logo

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बागनाथ धाम में भाजपा ने किया हवन-यज्ञ

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बागनाथ धाम में हवन-यज्ञ का आयोजन कर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया और विधायक पार्वती दास समेत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
बागनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद हवन-यज्ञ किया गया। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन को पार्टी सेवा और जनकल्याण के संकल्प के रूप में मना रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जिलेभर में सेवा भाव से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बागनाथ धाम में हवन-यज्ञ कर प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की गई।
विधायक पार्वती दास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उनके जन्मदिन के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करना कार्यकर्ताओं के लिए विशेष अवसर है। इस दौरान महामंत्री संजय परिहार,रेखा गोस्वामी,दयाल पांडे,दीपक जोशी, विवेक तिवारी,कमल परिहार,किशोर कुमार आदि मौजूद रहे।

Share on whatsapp