logo

भाजपा विधायक के भाई को इंटरनेशनल बॉर्डर पर अवैध कारतूसो के साथ किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

भारत नेपाल की सीमा पर लगातार अवैध हथियारों की तस्करी की घटनाओं से उत्तराखंड पुलिस में खलबली मची हुई हैं। उत्तराखंड पुलिस को शक था कि कोई प्रभावशाली व्यक्ति बॉर्डर पर अवैध धंधों को अंजाम दे रहा हैं। आज़ ऐसी ही चेकिंग अभियान में एसएसबी के सहायक कमांडडेंट को मुखविर ने सूचना दी कि दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में बॉर्डर के पास खड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय एकता दिवस पर बागेश्वर में पुलिस कर्मियों को मिला सम्मान, चार अधिकारियों-कर्मचारियों को पदक से नवाजा

एसएसबी के सघन चेकिंग अभियान में 2 संदिग्ध व्यक्तियों भारत नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी ने 40 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गए । बनबसा में उत्तराखंड पुलिस ने जाँच कि तो पता चला कि यह रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पूरी नकदी बरामद

इन दोनों के पास से अवैध जिन्दा कारतूस एसएसबी ने बरामद किये जिसके बाद दोनो को गिरफ्तार किया और बनबसा पुलिस के हवाले कर दिया है। सतीश नैनवाल और उनके ड्राइवर से एसएसबी ने 7.65 एमएम के अवैध चालीस जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस मामले में कांग्रेस को बैठे बैठाये एक मुद्दा मिल गया हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp