logo

भनार में जंगल में आग लगाने पर महिला पर 10 हजार का अर्थदंड

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। भनार क्षेत्र स्थित सिविल बेनाप भूमि में आग लगने की घटना सामने आई। मौके पर पहुंची टीम ने एक महिला को घटनास्थल के पास संदिग्ध अवस्था में देखा, जो टीम को देखकर पीरुल के ढेर के पास छिपने का प्रयास करने लगी। पूछताछ में महिला ने कूड़ा जलाने की बात स्वीकार की, जिसके चलते आग फैलने की जानकारी सामने आई।

यह भी पढ़ें 👉  फुलवाड़ी-खाईंधार मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने दिया समर्थन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 07 जून 2026 को शाम करीब पांच बजे भनार स्थित सिविल बेनाप भूमि में आग लगने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने आसपास जांच की, जहां एक महिला दिखाई दी। टीम को देखकर महिला छिपने का प्रयास करने लगी। सख्ती से पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि वह कूड़ा जला रही थी, जिससे आग अनियंत्रित होकर फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में भारी बारिश के चलते आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

महिला की पहचान राधिका देवी पत्नी राम सिंह, निवासी ग्राम भनार के रूप में हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित महिला से 10 हजार रुपये का अर्थदंड वसूला गया तथा भविष्य में इस प्रकार की घटना दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी गई।

वन क्षेत्राधिकारी केवलानंद पांडे ने बताया कि जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए विभाग लगातार सतर्कता बरत रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि कूड़ा या सूखी घास-पीरुल जलाने से बचें, क्योंकि छोटी लापरवाही भी बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। साथ ही चेतावनी दी कि आगजनी की घटनाओं में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर में फिर ठप हुई बीएसएनएल ब्रॉडबैंड सेवा, घंटों इंटरनेट बंद रहने से उपभोक्ता परेशान
Ad
Share on whatsapp