logo

युवा कांग्रेस की बैठक में संगठन मजबूती और आगामी रणनीति पर मंथन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर :
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी अविनाश मेहला की उपस्थिति में बागेश्वर युवा कांग्रेस की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्लॉक, विधानसभा एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग करते हुए संगठन को मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों तथा युवा कांग्रेस की भावी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस दौरान युवाओं को संगठन से जोड़ने, जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय सचिव एवं सह-प्रभारी अविनाश मेहला ने पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों को गांव स्तर तक पहुंचाने तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस को आमजन से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभानी होगी और संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। बैठक में ब्लॉक, विधानसभा एवं जिला पदाधिकारियों से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और संगठन की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का अनुरोध किया गया। बैठक में युवा कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, जिलाध्यक्ष गोकुल परिहार,जिला प्रभारी स्वाति जोशी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बाघ के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट, कैमरा ट्रैप और ड्रोन से निगरानी, घायल महिला अस्पताल से डिस्चार्ज
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp