logo

भाजपा महिला मोर्चा ने कोतवाली में मनाया रक्षाबंधन,थानाध्यक्ष व सिपाहियो को बाधा रक्षासूत्र

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : भाजपा महिला मोर्चा ने कोतवाली में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। महिला मोर्चा की सदस्यों ने कोतवाल ओर अन्य पुलिस कर्मियों को राखी बांधकर उनके सुखी और दीघार्यु जीवन की कामना की। प‌ुलिस कर्मियों ने बहनों को आकर्षक उपहार के साथ सुरक्षा का वचन दिया।

आज भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली गए। महिला नेत्रियों ने कोतवाल जगदीश सिंह ढकरियाल सहित कोतवाली में तैनात अन्य पुलिस कर्मचारियों को राखी बांधी। महिला मोर्चा की सदस्यों ने कहा कि अधिकांश पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के कारण अपने घर पर जाकर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने का मौका नहीं मिल पाता है। एक ओर जहां सभी लोग धूमधाम से त्योहार मनाते हैं, वहीं पुलिस कर्मी लोगों की सुरक्षा के लिए त्योहार के दिन भी पूरी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रहे होते हैं। जिसे देखते हुए महिला मोर्चा ने पुलिस भाइयों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाने का निर्णय लिया है। कोतवाल ढकरियाल ने बताया कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व है। महिला मोर्चा ने उनके त्योहार को खूबसूरत बना दिया। पुलिस कर्मियों ने सभी बहनों को हर संकट के समय सुरक्षा करने और साथ देने का वचन दिया। इस मौके पर जिला महामंत्री भावना गढ़िया, नगर मंडल महामंत्री प्रेमा परिहार, नगर मंत्री हेमा साह, सरिता, प्रियंका आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp