logo

बागेश्वर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 पेटी शराब के साथ युवक गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत बागेश्वर पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पेटी मैक्डॉवल व्हिस्की और 29 पेटी ट्यूबर्ग बीयर बरामद की है। शराब परिवहन में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने सीज कर दिया है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक बागेश्वर जितेन्द्र मेहरा ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई और महत्वपूर्ण बरामदगी के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में कोतवाली बागेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अक्षय कुमार 28 वर्ष निवासी बिलौना, बागेश्वर को अवैध शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा।
पुलिस के अनुसार आरोपी UK02A-5446 नंबर की ऑल्टो कार में अवैध शराब का परिवहन कर रहा था। तलाशी के दौरान वाहन से एक पेटी मैक्डॉवल व्हिस्की और 29 पेटी ट्यूबर्ग बीयर बरामद हुई।
मामले में कोतवाली बागेश्वर में FIR संख्या 56/2026 के तहत धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने शराब के परिवहन में प्रयुक्त वाहन को आबकारी अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी से शराब की सप्लाई से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि अवैध शराब के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंच बनाई जा सके।

Share on whatsapp