logo

बैजनाथ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रंगदारी मांगने के आरोप में गोपाल बनवासी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने रंगदारी मांगने और लोगों को धमकाने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आरोपी पिछले कई दिनों से लोगों को डरा-धमका कर वसूली करने की कोशिश कर रहा था।

RTI कार्यकर्ता की आड़ में कर रहा था रंगदारी की मांग

शिकायतकर्ता बलवंत सिंह, निवासी मेलाडुंगरी गरुड़, ने 22 नवंबर को थाने में शिकायत दी कि गोपाल चंद्र बनवासी, निवासी रीठा, उनसे मकान ध्वस्तीकरण आदेश दिलाने के नाम पर एक लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। इसके साथ ही उसने झूठी शिकायतों के माध्यम से उन्हें जेल भेजने की धमकी भी दी थी।

यह भी पढ़ें 👉  खेल मैदान निर्माण में लापरवाही का आरोप, स्कूल भवन और पेयजल टंकी क्षतिग्रस्त

शिकायत दर्ज होने पर बैजनाथ पुलिस ने तत्काल मु.अ.स. 25/25 धारा 308(2)/308(6) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया।

एसपी के निर्देश पर तेज हुई कार्रवाई

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके ने मामले की त्वरित विवेचना के निर्देश दिए।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने 25 नवंबर को गोपाल चंद्र बनवासी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पालड़ीछीना-जैनकरास-कंगाड़छीना मोटर मार्ग के समर्थन में उतरी कांग्रेस, आंदोलन को दिया समर्थन

पहले भी दर्ज हैं कई मुकदमे, पांच साल की सजा काट चुका है आरोपी

आरोपी गोपाल बनवासी का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है—

वर्ष 2011: धारा 366/306 (अपहरण व आत्महत्या के दुष्प्रेरण) में 5 वर्ष की सजा काट चुका है।

वर्ष 2025: 19 सितंबर को रंगदारी केस में मु.अ.स. 21/25 धारा 308(2)/308(4)/316(2) बीएनएस दर्ज किया गया था, जिसमें पुलिस आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क की मांग को लेकर ग्रामीणों ने बांधी काली पट्टी, 'रोड नहीं तो वोट नहीं' का ऐलान

इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और दोबारा लोगों को धमकाकर रंगदारी मांगने लगा था।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

उ.नि. उमेश रजवार

हेड कां. राजेंद्र रोतेला

कां. नरेंद्र राणा, कोतवाली बैजनाथ

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में रंगदारी व फर्जी शिकायतों के माध्यम से लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, और ऐसे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp