logo

भराड़ी को मिली ₹46.24 लाख के टैक्सी स्टैंड की सौगात, विधायक सुरेश गड़िया ने किया लोकार्पण

खबर शेयर करें -

कपकोट। भराड़ी क्षेत्र को विकास की नई सौगात मिली है। कपकोट विधायक सुरेश गड़िया ने ₹46.24 लाख की लागत से नवनिर्मित टैक्सी स्टैंड का विधिवत लोकार्पण किया। आधुनिक एवं सुव्यवस्थित टैक्सी स्टैंड के निर्माण से स्थानीय टैक्सी संचालकों के साथ ही यात्रियों और आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
विधायक सुरेश गड़िया ने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक कस्बे और गांव में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना प्राथमिकता है। विकास कार्यों का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रभा गड़िया, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, कुमाऊं मंडल विकास निगम के निदेशक दयाल ऐठानी, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष मनोज कपकोटी, युवा मोर्चा महामंत्री हरीश मेहरा, गीता पाठक, टैक्सी स्टैंड भराड़ी अध्यक्ष दयाल, गिरीश जोशी, सभासद गजेंद्र कपकोटी, नामित सभासद गीता दानू ऐठानी, भानु गड़िया, दीपक खेतवाल और कमल खेतवाल सहित जनप्रतिनिधि, टैक्सी संचालक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विकास की गति आगे भी जारी रहेगी और जनसुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट कार्तिक पालीवाल ने एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. को उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवा के लिए सौंपा सम्मान
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp