logo

खो-खो चैम्पियनशिप में बागेश्वर की डबल जीत, पुरुष और महिला वर्ग में बने राज्य चैंपियन

खबर शेयर करें -

खो-खो चैम्पियनशिप में बागेश्वर की डबल जीत, पुरुष और महिला वर्ग में बने राज्य चैंपियन

बागेश्वर।
उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन द्वारा 21 व 22 सितंबर को जनपद नैनीताल के चकलुआ, कालाढुंगी में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन पुरुष एवं महिला वर्ग की खो-खो चैम्पियनशिप में बागेश्वर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में बालक वर्ग में बागेश्वर की टीम ने नैनीताल को हराया, वहीं बालिका वर्ग में भी बागेश्वर की बेटियों ने नैनीताल को मात देकर चैम्पियनशिप जीती। खिलाड़ियों के उम्दा प्रदर्शन ने जिले का मान बढ़ाया और खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई, जंगल में आग लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, लगा जुर्माना

बागेश्वर में हुआ खिलाड़ियों का भव्य स्वागत

चैम्पियनशिप जीतकर बागेश्वर लौटे खिलाड़ियों का जिला खो-खो एसोसिएशन की ओर से फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट को स्वच्छ और सुंदर बनाने की पहल, 122 ग्राम प्रधानों ने लिया स्वच्छता अभियान सफल बनाने का संकल्प

कार्यक्रम में नव निर्वाचित नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज जोशी, रामलीला कमेटी बागेश्वर के अध्यक्ष दीप लाल साह, जिला युवा कल्याण अधिकारी अर्जुन सिंह रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी गुंजन बाला, जिला खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष गणेश सिंह धपोला, सचिव बबीता रौतेला, कोषाध्यक्ष अजय चन्दोला सहित अनेक खेल प्रेमी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्थानीय नागरिकों ने इस जीत को बागेश्वर जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए इस प्रकार के सम्मान जरूरी हैं।
खिलाड़ियों की जीत की खबर फैलते ही जिलेभर के खेल प्रेमियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों और अभिभावकों ने बच्चों की मेहनत और कोचिंग टीम की सराहना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एसडीआरएफ की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, उफनती नदी में फंसे 50 से अधिक श्रद्धालुओं का सकुशल रेस्क्यू
Ad
Share on whatsapp