logo

20 सूत्रीय कार्यक्रम में बागेश्वर का शानदार प्रदर्शन, 36 मदों में ‘ए’ श्रेणी

खबर शेयर करें -

20 सूत्रीय कार्यक्रम में बागेश्वर का बेहतर प्रदर्शन, 36 मदों में ‘ए’ श्रेणी हासिल

बागेश्वर। 20 सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति, उत्तराखंड के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने सोमवार को विकास भवन सभागार में जनपद बागेश्वर में संचालित 20 सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान जनपद की उपलब्धियों पर संतोष जताते हुए संबंधित विभागों के कार्यों की सराहना की गई।
बैठक में मार्च 2026 तक की प्रगति की समीक्षा के दौरान जानकारी दी गई कि जनपद बागेश्वर ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अंतर्गत 38 मदों में से 36 मदों में ‘ए’ श्रेणी तथा 2 मदों में ‘बी’ श्रेणी प्राप्त की है। इस उपलब्धि पर उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन जारी रखने के निर्देश दिए।
उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने कहा कि जिन विभागों की प्रगति अभी ‘बी’ श्रेणी में है, वे आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाकर आगामी समीक्षा तक उन्हें ‘ए’ श्रेणी में लाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत किए जा रहे नवाचारों एवं जनहितकारी कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि आमजन तक सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी पहुंच सके।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, डीआरडीए, उद्योग विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के बाद उपाध्यक्ष ने विकासखंड गरुड़ में संजीवनी स्वयं सहायता समूह एवं अन्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को रोजगारपरक गतिविधियों से जोड़ा जाए, जिससे ग्रामीण महिलाओं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें।
इसके उपरांत उन्होंने मनरेगा के तहत कौसानी चाय बागान में कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकाधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही उद्योग विभाग द्वारा ऋण सहायता से संचालित कौसानी शॉल फैक्ट्री का भी निरीक्षण कर वहां की गतिविधियों की जानकारी ली।

Share on whatsapp