logo

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए बागेश्वर टीम का हुआ चयन,38 खिलाड़ियों ने दिए ट्रायल,14 का हुआ चयन

खबर शेयर करें -

बागेश्वर : जिला कबड्डी एसोसिएशन बागेश्वर की ओर से रविवार को पंडित बद्रीदत्त पांडेय परिसर के खेल मैदान में अंडर-16 सब-जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन ट्रायल आयोजित किए गए।

जनपद के विभिन्न विद्यालयों और प्रशिक्षण केंद्रों से आए 38 खिलाड़ियों ने ट्रायल में हिस्सा लिया, जिनमें से 14 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ी अब बागेश्वर का प्रतिनिधित्व उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में 11 से 12 अक्टूबर 2025 तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेंगे।
चयन प्रक्रिया का संचालन कबड्डी कोच राहुल कपकोटी, कमलदीप मटियानी, राजीव मेहता, सुन्दर गढ़िया, महेश खेतवाल, दिनेश मेहता और रवीन्द्र हरड़िया की देखरेख में किया गया। इस दौरान जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारी एवं सदस्य भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव गणेश धपोला ने बताया कि ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों के कौशल, फिटनेस, खेल तकनीक और टीम समन्वय का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने कहा कि चयनित खिलाड़ी आगामी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगे। धपोला ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले चयनित खिलाड़ियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को फिटनेस, रणनीति और तकनीकी अभ्यास कराया जाएगा ताकि वे राज्य स्तर पर मजबूत प्रदर्शन कर सकें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पहाड़ी से गिरा पत्थर पीडब्ल्यूडी मंत्री सतपाल महाराज की गाड़ी पर, शीशा टूटा, बाल-बाल बचे ( देखे वीडियो)
Ad
Share on whatsapp