logo

बागेश्वर: रेडक्रॉस-एनयूजे रक्तदान शिविर का शुभारंभ जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल व चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने किया

खबर शेयर करें -

रेडक्रॉस सोसायटी और एनयूजे ने लगाया रक्तदान शिविर,जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल और रेडक्रॉस चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने किया शुभारंभ

बागेश्वर। रेडक्रॉस सोसायटी और नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) के संयुक्त तत्वावधान में जिला रक्तकोष में एक बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं और समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान कुल 45 लोगों ने पंजीकरण कराया और 17 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल, रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण, एनयूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पाठक और रक्तदान समिति के चेयरमैन हरीश सोनी उपस्थित रहे। अतिथियों ने सामूहिक रूप से युवाओं से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील की। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विशाखा खेतवाल ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है बल्कि किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन भी प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से रक्तदान को जीवनशैली का हिस्सा बनाने और समाज को जागरूक करने का आह्वान किया। वहीं रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन इंद्र सिंह फर्स्वाण ने कहा कि रक्तदान महादान है। इससे हम एक साथ कई जिंदगियां बचा सकते हैं। उन्होंने रक्तदान शिविर को सफल बनाने वाले सभी स्वयंसेवकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। रक्तदान शिविर में पहुंचे वरिष्ठ रक्तदाता भूपेंद्र कोरंगा ने बताया कि उन्होंने अब तक 14वीं बार रक्तदान किया है। उन्होंने युवाओं और महिलाओं से भी अपील की कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए नियमित रक्तदान करें। रेडक्रॉस सोसायटी के वरिष्ठ सदस्य दीपक खेतवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी संस्थानों और युवाओं का धन्यवाद किया। यह रक्तदान शिविर न केवल जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित होगा बल्कि समाज में रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूकता फैलाने का भी एक प्रेरणादायी प्रयास है। शिविर की सफलता में प्रदेश सचिव जगदीश उपाध्याय, सुनीता टम्टा, भावना रावत, आर.पी. कांडपाल, हिमांशु जोशी, मोहिउद्दीन अहमद तिवारी, जिला पंचायत सदस्य विजया कोरंगा, प्रकाश बिष्ट, सरिता पपोला, अंकित नगरकोटी, गोविंद कठायत और योगेश धर्मशक्तू समेत अनेक युवाओं का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें 👉  इण्डोर स्टेडियम बागेश्वर में 1 जून से सजेगा 'विशेष बाल योग संस्कार शिविर,बच्चों को सिखाए जाएंगे जीवन जीने के गुर

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp