logo

जूडो क्लस्टर में बागेश्वर पुलिस की ज्योति वर्मा ने जीता कांस्य राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया उत्तराखंड पुलिस का मान, एसपी ने सम्मानित कर दी शुभकामनाएं

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। बागेश्वर पुलिस की महिला आरक्षी ज्योति वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर की 11वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। उनकी इस उपलब्धि से बागेश्वर पुलिस के साथ ही उत्तराखंड पुलिस का भी गौरव बढ़ा है।
23 से 30 जुलाई तक हैदराबाद, तेलंगाना में आयोजित प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों के पुलिस बलों और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबलों के बीच ज्योति वर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया।
15 सितंबर को पुलिस कार्यालय बागेश्वर में पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा (आईपीएस) ने महिला आरक्षी ज्योति वर्मा को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने ज्योति के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए खेल के क्षेत्र में इसी तरह बेहतर प्रदर्शन जारी रखने के लिए शुभकामनाएं दीं।
2016 बैच से हैं पुलिस परिवार का हिस्सा
ज्योति वर्मा वर्ष 2016 बैच के माध्यम से उत्तराखंड पुलिस परिवार का हिस्सा बनीं। वह एक होनहार और मेहनती वुशु खिलाड़ी हैं तथा देहरादून स्टेट पुलिस वुशु टीम में नियमित अभ्यास करती हैं। पुलिस सेवा के दायित्वों के साथ खेल के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत के चलते उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि हासिल की।
बागेश्वर पुलिस परिवार ने ज्योति वर्मा की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि पुलिस के अन्य जवानों के लिए भी प्रेरणादायक है। खेल के मैदान में राष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर उन्होंने उत्तराखंड और उत्तराखंड पुलिस का नाम रोशन किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग का भाजपा पर हमला, कहा- दोषियों को बचाने का काम कर रही सरकार
Ad Ad Ad Ad
Share on whatsapp