logo

बागेश्वर पुलिस सख्त, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 45 वाहनों का चालान, 3 सीज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में जनपद बागेश्वर में सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस लगातार सख्त अभियान चला रही है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में यातायात नियमों और पुलिस आदेशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 45 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान थाना कपकोट पुलिस द्वारा तीन वाहनों को गंभीर उल्लंघन के चलते सीज किया गया—
पहला, वाहन संख्या UK02 TA 2712 (ऑल्टो कार) को शराब पीकर वाहन चलाने एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालक को गिरफ्तार कर वाहन मौके पर ही सीज किया गया।
दूसरा, वाहन संख्या UK02B 4578 को प्राइवेट वाहन होते हुए भी सवारी वाहन के रूप में उपयोग करने पर सीज किया गया।
तीसरा, वाहन संख्या UK18 G 4662 को बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना आरसी एवं अन्य आवश्यक कागजातों के पाए जाने पर सीज किया गया।
इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर शांति व्यवस्था भंग करने एवं हुड़दंग मचाने वाले 16 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत तथा 17 व्यक्तियों के खिलाफ कोटपा अधिनियम के अंतर्गत चालान किए गए।
पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन अभियान भी लगातार जारी रखा गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो।
बागेश्वर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अपने वाहनों को केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा किसी भी लावारिस वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस कर्मी या हेल्पलाइन नंबर 112 पर दें। पुलिस का कहना है कि जनसहयोग से ही सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात व्यवस्था संभव है।

Share on whatsapp