logo

स्वतंत्रता दिवस को लेकर बागेश्वर पुलिस अलर्ट, एसपी ने थाना प्रभारियों को दिए सुरक्षा के निर्देश

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। आगामी स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बागेश्वर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने 14 अगस्त को जनपद के सभी थाना प्रभारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोहों को देखते हुए महत्वपूर्ण स्थानों, सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, प्रमुख चौराहों और समारोह स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही पुलिस की अधिकतम विजिबिलिटी बनाए रखने और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने को कहा।
उन्होंने सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। सामाजिक शांति और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर नजर रखने के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से फैलने वाली भ्रामक या आपत्तिजनक गतिविधियों पर सतर्कता बरतने को कहा गया।
गोष्ठी में एसपी ने विवेचकों को नए आपराधिक कानूनों के प्रावधानों के अनुरूप विवेचनाओं का 60 और 90 दिन की निर्धारित समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एनसीआरपी पोर्टल से प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने और जीआरएम-एमआरएम पोर्टल से संबंधित कार्यों का समय से निस्तारण करने को कहा गया। साथ ही साइबर ठगी से बचाव के लिए इन पोर्टलों का आमजन के बीच अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
धार्मिक स्थलों और महत्वपूर्ण स्थानों पर आयोजित होने वाले अनुष्ठानों के दौरान जल पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय पुलिस की तैनाती कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
वहीं, मानसून और अतिवृष्टि को देखते हुए एसपी ने जनसुरक्षा एवं राहत-बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पुलिस को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने तथा किसी भी घटना या सूचना पर तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराने को कहा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क संघर्ष समिति के आंदोलन में पहुंचे दर्जा राज्यमंत्री और विधायक, तीन घंटे चली वार्ता फिर भी नहीं निकला समाधान
Ad Ad
Share on whatsapp