logo

दिल्ली ब्लास्ट के बाद बागेश्वर पुलिस अलर्ट, जिलेभर में सघन चेकिंग अभियान तेज

खबर शेयर करें -

बागेश्वर। दिल्ली में हुए ब्लास्ट की गंभीरता को देखते हुए बागेश्वर पुलिस पूर्णतः अलर्ट मोड में आ गई है। पुलिस अधीक्षक बागेश्वर चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा किया गया है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बढ़ाते हुए पुलिस ने चेकिंग अभियान को सघन रूप से लागू कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  रोड नहीं तो वोट नहीं" के नारों से गूंजा फुलवाड़ी, सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना

जनपद के धार्मिक स्थलों, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, बाजार क्षेत्रों और अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया गया है। हर आने-जाने वाले वाहन की गहन चेकिंग की जा रही है। दोपहिया से लेकर चौपहिया वाहन तक की पैनी निगरानी की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को तुरंत पकड़ा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  36 लाख के गबन में डाकपाल को तीन साल की सजा, लाखों का अर्थदंड

पुलिस ने जनपद को जोड़ने वाले सभी प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स की तैनाती की है। सीमा क्षेत्रों व एंट्री प्वाइंट्स पर भी चेकिंग व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए पुलिस सतत निगरानी बनाए हुए है।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के अलर्ट पर 21 जुलाई को बागेश्वर में सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और सहयोग बनाए रखें।

ADVERTISEMENTS Ad
Share on whatsapp